Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह की तैयारियाँ तेज

ब्यूरो 25-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251025-WA0016.jpg

गाजीपुर| जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, जनपद में नवाचार और सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत में 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और युवा पीढ़ी में एकता, देशभक्ति और सेवा के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सरदार 150 समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को जनपद में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पदयात्रा का नेतृत्व माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा और जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं का पंजीकरण कर निबंध, पोडकास्ट, प्रश्नोत्तरी और राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस अवसर पर नए नवाचार पेश किए जाएँ, जो पूरे प्रदेश और देश में उदाहरण बनें। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में डेंगू पर नियंत्रण, 49 मरीज अब तक संक्रमित
Next: छठ महापर्व की तैयारियां चरम पर, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.