जमानिया। क्षेत्र के लोदीपुर खास गांव में जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बवाड़ा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने नगर के लोदीपुर मोहल्ले में एक बीघा एक विस्वा जमीन खरीदी थी। इस जमीन की पैमाइश 22 अक्टूबर 2025 को तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में कराई गई थी। इसके बाद उन्होंने उस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया था। राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि 23 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 4 बजे, अकील कुरैशी निवासी कसाई टोली, अपने पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।