जमानिया। क्षेत्र के द्रोणा आर्चरी अकादमी शूटिंग रेंज में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट आर्चरी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलदारनगर नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली रहे, जिनका स्वागत गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी संघ के सचिव नंदू दुबे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सतीश दुबे ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्य अतिथि अविनाश जायसवाल ने कहा कि “जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल मंच और प्रोत्साहन की है।” उन्होंने ऐसे आयोजनों को खिलाड़ियों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दिलदारनगर में भी तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जानी चाहिए।
इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के तीरंदाजों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता की स्कोरिंग और निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ियों संदीप, नमिता, अमीषा, इमरान, शुभम, राकेश तथा आयुष ने निभाई। आयोजन में खिलाड़ियों के अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गाजीपुर जिला आर्चरी संघ ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जिले में तीरंदाजी खेल को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम एक नजर:-
🥇 प्रथम स्थान — निशांत सिंह (649 स्कोर)
🥈 द्वितीय स्थान — यश मौर्य (595 स्कोर)
🥉 तृतीय स्थान — आदित्य उपाध्याय (592 स्कोर)||
🥇 प्रथम स्थान — सुशील यादव (688 स्कोर)
🥈 द्वितीय स्थान — रोहित कुमार (677 स्कोर)
🥉 तृतीय स्थान — उमेश पाल (670 स्कोर)||