Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट और मारपीट की घटना से सनसनी

ब्यूरो 26-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। नगर के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर लूटपाट और मारपीट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नरसिंहपुर गांव निवासी अशोक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


तहरीर में अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पुत्र अजय सिंह के साथ छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए जमानिया बाजार आ रहे थे। जब वे एचडीएफसी बैंक (रेलवे स्टेशन के समीप) पहुंचे, तभी ग्राम बरुईन निवासी छोटू, उसका भाई और चार अन्य लोग वहां आ पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों ने पहले उनकी दोपहिया वाहन की चाबी छीनी, और जब पिता-पुत्र ने विरोध किया तो उन पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी बाइक और ₹10,000 नकद भी लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Next: जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.