Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छठ पूजा का भक्ति और उल्लास से भरा माहौल, प्रशासन रहा सतर्क

ब्यूरो 27-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251027-WA0036.jpg

जमानिया (गाजीपुर): लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठ मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने नाव और सड़क मार्ग से घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार तथा तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने नगर क्षेत्र के बलुआ घाट, कपूरा घाट, सतुआनी घाट, मुनान घाट, हरपुर घाट, बड़ेसर घाट और चक्का बांध घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने व्रती महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से घाटों पर टेंट, रोशनी, पीने के पानी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। व्रती महिलाओं के ठहरने के लिए अस्थायी चबूतरे और टेंट लगाए गए, वहीं पालिका कर्मियों ने घाटों की सफाई कर चुने का छिड़काव कराया।छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर सूर्यास्त के समय पहला अर्घ्य अर्पित किया। मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पर्व संपन्न होगा। घाटों पर छठ गीतों की गूंज और डूबते सूर्य की सुनहरी किरणों से भक्ति और शांति का मनोहारी दृश्य देखने को मिला।बाजारों में छठ पूजा की रौनक भी देखने को मिली। महिलाएं डाला, सूप, दउरी, नारियल, फल और पूजा सामग्री की खरीदारी में व्यस्त रहीं। बढ़ती महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्य ने श्रद्धा और सौहार्द का अनुपम संगम प्रस्तुत किया

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घाटों के आसपास मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया महिलाओं ने बताया कि यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। घाटों पर भक्ति, संगीत और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला| इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, विजय शंकर राय तथा पालिका कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटे रहे। पर्व के समापन पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद पारण किया। घाटों और घरों में “छठी मैया के जयकारों” से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घाटों का किया निरीक्षण
Next: बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध, किसान 15 नवंबर तक करें गेहूं की बुवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.