गाजीपुर| मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों — थाना करीमुद्दीनपुर के ग्राम लौवाडीह, थाना नोनहरा, थाना मरदह, थाना सुहवल, थाना बरेसर, कस्बा मुहम्मदाबाद, कस्बा जंगीपुर, थाना करंडा के ग्राम सोन्हरियॉ, थाना रामपुर माझा, थाना रेवतीपुर, थाना खानपुर सहित कई थानों एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों —
112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा) — की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केंद्र थाना शादियाबाद और बिरनो में महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान उन्हें प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं —
1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102/108 (एंबुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।