Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार पटेल जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

ब्यूरो 30-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251030-WA0018.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार, गाजीपुर में शासन के निर्देशानुसार एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – “एकता में शक्ति: आज के युवाओं के लिए पटेल का संदेश”। इस आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह के उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि जैसे जर्मनी के बिस्मार्क ने अपने देश को एकीकृत किया, वैसे ही सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर आधुनिक भारत की नींव रखी। इसके बाद डॉ. संजय कुमार सिंह ने पटेल जी के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय की परिस्थितियाँ अत्यंत जटिल थीं, फिर भी सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्प से राष्ट्र को एकजुट किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पटेल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर मजबूत और अखंड भारत के निर्माण में योगदान दें। महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने सरदार पटेल से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत के भौगोलिक एकीकरण में बल्कि राष्ट्रीय भावना के प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर एकता की भावना को मजबूत करें।


कार्यक्रम के संचालक एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल केवल भारत के एकीकरण के शिल्पी नहीं थे, बल्कि वे एक सशक्त नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करनी चाहिए।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज जब समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियाँ सिर उठा रही हैं, ऐसे समय में सरदार पटेल के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए आगे आना होगा।” इस अवसर पर एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश गूंजा
सरदार पटेल जयंती पर युवाओं में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प का संचार

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरदार पटेल जयंती पर भाजपा की कार्यशाला में हुए विविध कार्यक्रमों की घोषणा

Next: ग्राम प्रधान की पत्नी पर हमला

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.