Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

ब्यूरो 01-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251101-WA0024.jpg

गाजीपुर: जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तीसरे शनिवार को तहसील जमानिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार ने तहसील सभागार में की। तहसील जमानिया में कुल 55 शिकायतें/प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 294 शिकायतें/प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

अन्य तहसीलों की स्थिति इस प्रकार रही —

तहसील सदर: 55 शिकायतें प्राप्त, कोई निस्तारण नहीं हुआ।

तहसील मुहम्मदाबाद: मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायतें प्राप्त, 07 का निस्तारण हुआ।

तहसील जखनियां: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायतें प्राप्त, 04 का निस्तारण हुआ।

तहसील कासिमाबाद: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायतें प्राप्त, 03 का निस्तारण हुआ।

तहसील सैदपुर: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायतें प्राप्त, 03 का निस्तारण हुआ।

तहसील सेवराई: तहसीलदार की अध्यक्षता में 23 शिकायतें प्राप्त, 03 का निस्तारण हुआ।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी व आपसी विवादों के समाधान में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही तहसील के सभी लेखपालों को यह निर्देश दिया गया कि छोटी-छोटी जन समस्याओं का तत्काल समाधान करें ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी जमानिया, तहसीलदार जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत नवापुरा में जागरूकता चौपाल आयोजित
Next: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रैलियाँ और सम्मान समारोह आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.