Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेस्टोरेंट फीडबैक टास्क के नाम पर युवती से ₹1,61,000/- की ऑनलाइन ठगी

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


कोतवाली जमानिया क्षेत्रांतर्गत एक युवती को रेस्टोरेंट फीडबैक टास्क का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया गया। प्राप्त तहरीर के अनुसार पीड़िता संजना कुमारी, निवासी वार्ड संख्या-01 जमानिया (वर्तमान निवास – अलीनगर, मुगलसराय, चंदौली) को एक अज्ञात नंबर से लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर वह टेलीग्राम चैनल से जुड़ गई, जहाँ उसे रेस्टोरेंट फीडबैक एवं छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर भुगतान किए जाने का लालच दिया गया।

उक्त प्रलोभन में आकर पीड़िता ने 12 अक्टूबर 2025 को तीन बार तथा 13 अक्टूबर 2025 को दो बार ऑनलाइन भुगतान किया। कुल ₹1,61,000/- की राशि जमा कराने के बावजूद न तो कोई भुगतान किया गया और न ही संपर्क स्थापित हुआ। इसके उपरांत ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने कोतवाली जमानिया में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच प्रचलित है। साथ ही आम जनता को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक, ऑफर या ऑनलाइन जॉब प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के क्लिक या भुगतान न करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशनरों के लिए ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध
Next: रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सेवा बाधित, सर्वर स्थानांतरण हेतु कार्य जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.