गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में 13 नवम्बर 2025 को अपराह्न 1.00 बजे जनपद न्यायालय, गाजीपुर के दशकक्षीय सभागार में जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ऐसे में इसके प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।