Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी कैडेट्स ने ली सामूहिक शपथ

ब्यूरो 11-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251111-WA0112.jpg

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 91 यूपी बटालियन, एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। बटालियन की ओर से राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व तथा राष्ट्रचेतना में उसकी भूमिका को समझाते हुए कैडेट्स को देशहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल अमर सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत के स्वाधीनता संग्राम की आत्मा रहा है। यह गीत हमारे अंदर राष्ट्रभावना और त्याग की प्रेरणा जगाता है। एनसीसी का लक्ष्य भी युवाओं में इसी राष्ट्रीय चरित्र, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का निर्माण करना है।” उन्होंने कैडेट्स से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ANO) कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि “राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय चिह्न और राष्ट्रगीत हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। ‘वंदे मातरम्’ भारत की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है जो प्रत्येक भारतीय में मातृभूमि के लिए समर्पण और गर्व की भावना जागृत करता है।”
वहीं, शपथ ग्रहण का संचालन महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रसेवा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि “आज के युवा यदि राष्ट्रवाद और कर्तव्यबोध की भावना को अपने जीवन में उतार लें, तो वे समाज और देश को नई दिशा देने में सक्षम होंगे।” कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम रहा।

शपथ ग्रहण का संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया|

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृहविज्ञान मध्यावधि प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न
Next: नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.