Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो 11-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। क्षेत्र के एक गांव की लगभग 16 वर्षीय किशोरी 7 नवम्बर की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो वह कार्यक्रम स्थल पर पहुँची और न ही घर वापस लौटी। देर रात तक जब लड़की का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

परिवार को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया हो सकता है। बताया जा रहा है कि किशोरी के पास एक मोबाइल फोन भी था, जो घटना के बाद से बंद है। इस बात से परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम संभावित स्थानों के साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर भी जांच कर रही है। परिवारजन आशंका और तनाव के बीच बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी कैडेट्स ने ली सामूहिक शपथ
Next: तहसील परिसर में महिला के साथ मारपीट, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.