Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने पैदल गश्त, चेकिंग और एंटी-रोमियो अभियान चलाया

ब्यूरो 14-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251114-WA0081.jpg

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चल रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद गाज़ीपुर में गुरुवार को कई कार्यक्रम संचालित किए गए। पुलिस द्वारा पूरे जिले में सुरक्षा, जागरूकता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही एंटी-रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध युवकों की जांच की और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा, जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, अवैध नंबर प्लेट, आपत्तिजनक/धार्मिक संकेत, तथा सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना, अपराध पर नियंत्रण बढ़ाना और जनता में जागरूकता फैलाना रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
Next: शातिर वांछित गो-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.