Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शातिर वांछित गो-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो 14-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251114-WA0057.jpg

गाज़ीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार तड़के पुलिस और वांछित गो-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी सभाजीत उर्फ़ शालू यादव, निवासी लछीरामपुर मिर्जापुर (थाना बहरियाबाद), गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी जमानिया भेजा।

घटना उस समय हुई, जब पुलिस टीम मुकदमा संख्या 412/2025 में वांछित फरार अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक जमानिया अपनी टीम के साथ बरुईन–दिलदारनगर मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल जमानिया की ओर जाती दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार तेजी से भागने लगा। सूचना साझा कर पुलिस टीम ने नहर पुलिया दिलाचवर मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से देसी तमंचे से फायर किया। पुलिस की ओर से की गई संतुलित जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

अपराधिक इतिहास
सभाजीत उर्फ़ शालू यादव के खिलाफ गो-तस्करी और अवैध हथियार से जुड़े कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें—
• मु.अ.सं. 120/2023, थाना मेहनाजपुर आज़मगढ़
• मु.अ.सं. 77/2025, थाना बहरियाबाद गाज़ीपुर
• मु.अ.सं. 412/2025, थाना जमानिया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने पैदल गश्त, चेकिंग और एंटी-रोमियो अभियान चलाया
Next: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का शांतिपूर्ण धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.