गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने बहेरी रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान एक पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को घायल/गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस तथा चोरी के 2 ट्रैक्टर बरामद किए गए।
दिनांक 11.12.2025 को थाना खानपुर प्रभारी श्री राजीव पाण्डेय, उ0नि0 औरंगजेब ख़ाँ एवं अन्य पुलिस टीम के साथ बहेरी रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिहरपुर से चोरी हुआ ट्रैक्टर कुछ अपराधी चोलापुर (वाराणसी) बेचने ले जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम तेलियानी पुलिया के पास पहुंची, जहां सामने से एक चोरी का ट्रैक्टर आता दिखा। रोकने का संकेत देने पर चालक ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। कुछ ही देर बाद दूसरा ट्रैक्टर भी पहुंचा, जिसके चालक ने भी ऐसा ही प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने पर थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा 1 राउंड हवा में फायर किया गया। इसके बाद एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ। बाद में सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को तत्काल सीएचसी खानपुर भेजा गया। एक थाना खानपुर के मु0अ0सं0 307/2025 से संबंधित| दूसरा थाना दुर्गावती, बिहार के मु0अ0सं0 296/2025 से संबंधित चोरी के वाहन पाए गए।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण एवं आपराधिक इतिहास
बलवंत सिंह यादव (घायल/गिरफ्तार)
निवासी – ग्राम नसीरपुर, थाना रेवतीपुर
आयु – लगभग 28 वर्ष
आपराधिक इतिहास: 14 मुकदमे (भादवि, बीएनएस, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस, चोरी/लूट आदि से संबंधित)| उमेश यादव निवासी – ग्राम महाराजगंज शेखपुर, थाना कोतवाली आपराधिक इतिहास: 5 मुकदमे (एससी/एसटी एक्ट, भादवि, बीएनएस, आयुध अधि.)| मनीष यादव उर्फ गोलू निवासी – ग्राम समनापुर, थाना कोतवाली आपराधिक इतिहास: 4 मुकदमे (भादवि, बीएनएस, आयुध अधि.) बजेश यादव निवासी – ग्राम बसका, थाना गहमर
आपराधिक इतिहास: 3 मुकदमे (बीएनएस, आयुध अधि.)
बरामदगी
1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, 4. 2 चोरी के ट्रैक्टर