Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे स्टेशन पर महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

ब्यूरो 28-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय महिला के घायल होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला के सिर और आंख के पास चोट लगने से वह अचेत अवस्था में पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम और पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।bस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट आई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्री सीताराम महायज्ञ के छठे दिन रामकथा का रसपान, आत्मा-परमात्मा मिलन का बताया मार्ग
Next: आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.