गाजीपुर| जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 7 फरवरी 2026 को जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। तहसील सेवराई में यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगा। तहसील मुहम्मदाबाद में समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न किया जाएगा, जबकि अन्य तहसीलों में कार्यक्रम संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होगा।जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, जिससे प्राप्त एवं लंबित आवेदनों का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।