गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 9 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला ने अपने हमराहियों के साथ नंदगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना नंदगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 31/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर में उपरोक्त धाराओं में मामला दर्ज है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला सहित थाना नंदगंज पुलिस टीम शामिल रही।