Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कोतवाली सैदपुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

ब्यूरो 09-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260209-WA0036

ग़ाज़ीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली सैदपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। साथ ही थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या एवं बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना परिसर, बैरक एवं कार्यालय की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इसके बाद थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन और जागरूकता के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सैदपुर सहित समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक बाल अपचारी को लिया अभिरक्षा में
Next: कर-करेत्तर व मासिक स्टाफ बैठक में वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.