गाजीपुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर से यूपी-112 की पाँच नई दोपहिया पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में आपात स्थितियों के दौरान पुलिस की त्वरित पहुँच सुनिश्चित करना तथा गश्त क्षमता को बढ़ाना है। अधिकारियों के अनुसार नई गाड़ियों के शामिल होने से रिस्पांस टाइम में कमी आएगी और आमजन को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन नई पीआरवी गाड़ियों से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे जनता को और बेहतर तथा तेज सेवा प्रदान की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।