गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को जागरूक किया। साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है।