गाजीपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ने प्रतिदिन की तरह सोमवार को जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए नागरिकों की बात गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध समाधान किया जाए।