गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की।पुलिस विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।