गाजीपुर। वाराणसी जोन की 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) एवं योग प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएँ आयोजित हुईं, जिनमें वाराणसी सहित 9 जनपदों—गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही, आजमगढ़ और चंदौली—की टीमों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग पावरलिफ्टिंग परिणाम
59 किग्रा वर्ग: रोहित कुमार गोड़ (भदोही) प्रथम, चन्द्रहास (मऊ) द्वितीय
66 किग्रा वर्ग: राजित यादव (भदोही) प्रथम, अशोक सरोज (मऊ) द्वितीय
74 किग्रा वर्ग: शनि कुमार (गाजीपुर) प्रथम, देवान्शु (भदोही) द्वितीय
83 किग्रा वर्ग: अरविन्द यादव (भदोही) प्रथम, उपेन्द्र यादव (आजमगढ़) द्वितीय
93 किग्रा वर्ग: योगेश यादव (वाराणसी) प्रथम, मुनेश सिंह (भदोही) द्वितीय
105 किग्रा वर्ग: सतीश यादव (मऊ) प्रथम, पुष्पेन्द्र सिंह (भदोही) द्वितीय
120 किग्रा वर्ग: सच्चेलाल यादव (मऊ) प्रथम, हरिवंश सिंह (भदोही) द्वितीय
120+ किग्रा वर्ग: शुभम तिवारी (आजमगढ़) प्रथम, जगदीश मौर्य (मऊ) द्वितीय
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा शारीरिक क्षमता और अनुशासन को सुदृढ़ करना है।