गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। 18 फरवरी 2026 को उ0नि0 रवीन्द्र कुमार मय हमराह टीम द्वारा माहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 12/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त ग्राम विक्रमपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 रवीन्द्र कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई।