गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी 2026 को उ0नि0 श्वेता कुमारी मय हमराह टीम द्वारा औड़िहार बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल कुमार उर्फ चित्रकेतु पुत्र लक्ष्मण राम को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2026 धारा 65(1), 137(2), 351(3) बीएनएस व 5L/6 P एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त ग्राम शेखपुर (खलवाँ), थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 श्वेता कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा की|