Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लेनदेन विवाद में युवक की पिटाई, पसली फ्रैक्चर; दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 20-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां| कोतवाली क्षेत्र के बुढाडीह गांव में टिकट के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर एक व्यक्ति की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुढाडीह निवासी सुभाष यादव पुत्र दधिबल यादव ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे गांव के ही आशीष यादव और मनीष यादव से टिकट के पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सुभाष की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। इसी भय के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की और 19 फरवरी को हिम्मत जुटाकर पुलिस को लिखित सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एग्रीमेंट के बाद जमीन दूसरी जगह बेचने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा
Next: Uživatelské recenze: Co hráči říkají o Mostbet Casino CZ

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.