गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने एक बाल अपचारी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ राजापुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक 17 वर्षीय बाल अपचारी के पास से एक अवैध देशी तमंचा (12 बोर) बरामद किया गया। आरोपी को थाना कासिमाबाद लाकर मुकदमा अपराध संख्या 63/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।