गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बरुईन नहर फाटक के पास पहुंचे, जहां से विनय कुमार सिंह (33 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम गोराडीह, पोस्ट ठाकुरा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 90 पाउच देशी शराब “ब्ल्यू लाइम” (प्रत्येक 200 मिलीलीटर, कुल लगभग 19 लीटर) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना जमानियां में मुकदमा अपराध संख्या 46/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।