गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 41/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सैदपुर मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विजई पुत्र लालचन्द्र निवासी नोहटा विशुनपुर कलां, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 24 वर्ष) को भितरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में विधिक कार्रवाई जारी है।