Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोर्ड परीक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

ब्यूरो 25-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260225-WA0020(1)

गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा पूर्णतः नकल विहीन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में हर स्थिति में नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराए जाने की पुष्टि होगी, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कंप्यूटर एवं फोटो कॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि में बंद रखा जाए। जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक सिस्टम तथा सीसीटीवी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा की सतत निगरानी की जा रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जनपद में धारा 163 लागू की, 16 अप्रैल तक प्रतिबंध प्रभावी
Next: प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं किशोर गृह में व्यवस्थाओं की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.