Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमडीएम राशि न मिलने से अभिभावकों में असंतोष, डीएम से शिकायत

ब्यूरो 26-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)| स्थानीय शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर (पूर्व में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय) में कोविड-19 महामारी अवधि एवं उसके पश्चात की मिड-डे मील (एमडीएम) कन्वर्जन धनराशि का भुगतान अब तक न होने का मामला गंभीर होता जा रहा है।
ग्राम मुहम्मदपुर निवासी शिकायतकर्ता राहुल शर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी से भेंट कर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की तथा बकाया धनराशि का स्पेशल ऑडिट कराकर देय तिथि से भुगतान की तिथि तक वैधानिक ब्याज सहित अभिभावकों के खातों में राशि भेजने का अनुरोध किया।
पूर्व कार्रवाई का विवरण
शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में आईजीआरएस पोर्टल तथा दिनांक 19 दिसंबर 2025 को ई-मेल के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह को गंभीर कदाचार, लापरवाही एवं शासकीय धन के संभावित दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया गया था। शिकायतकर्ता ने उक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दोषी पर कार्रवाई होना आवश्यक था, किन्तु मूल समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है।
अभिभावकों में असंतोष
शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में अध्ययनरत तथा पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में कन्वर्जन मनी की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिससे अभिभावकों में असंतोष एवं असुविधा की स्थिति बनी हुई है।
प्रमुख मांगें
संपूर्ण बकाया कन्वर्जन धनराशि का विशेष लेखा परीक्षण (स्पेशल ऑडिट) कराया जाए।
देरी की अवधि हेतु वैधानिक ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालय से शिक्षा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को भी नियमानुसार संबंधित अवधि की धनराशि का लाभ दिया जाए।
भविष्य में वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किया जाए।
प्रकरण में पारित आदेशों एवं की गई विभागीय कार्रवाई से शिकायतकर्ता को लिखित रूप से अवगत कराया जाए।
शिकायतकर्ता के अनुसार जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शासन से अनुमति प्राप्त कर बकाया धनराशि का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापा, ₹2.15 लाख का माल जब्त
Next: राज्यपाल का जनपद भ्रमण सम्पन्न, लाभार्थियों को योजनाओं का वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.