Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समकालीन सोच परिवार ने कामरेड डॉ. रामबदन सिंह को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो 01-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260301-WA0012

गाजीपुर। पूर्व प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री एवं शिक्षक नेता कामरेड डॉ. रामबदन सिंह की स्मृति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय, भारद्वाज भवन, लंका गाजीपुर में समकालीन सोच परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।bसभा में वक्ताओं ने कामरेड रामबदन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वे एक सच्चे कम्युनिस्ट, प्रखर बुद्धिजीवी, लेखक, कुशल किसान एवं शिक्षक नेता थे। उनका असमय निधन प्रगतिशील समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

वक्ताओं ने उल्लेख किया कि कामरेड रामबदन सिंह पार्टी और समाज के हितों को सर्वोपरि मानते थे तथा संगठन के निर्णयों को निर्भीकता से लागू करते थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य पद एवं विधानसभा चुनाव भी मजबूती से लड़ा और अंतिम समय तक पार्टी के साथ जुड़े रहे। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से श्रीकांत पाण्डेय, संतोष तिवारी, अमेरिका सिंह यादव, शशिकांत कुशवाहा, रामजी यादव, रमाशंकर सिंह यादव, श्रीकांत मौर्य, राजेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह, डॉ. इकबाल अहमद, रामअवध राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. पियूष कान्त सिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। सभा की अध्यक्षता कन्हई राम प्रजापति ने की तथा संचालन समकालीन सोच के संपादक रामनगीना कुशवाहा ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: Pochopení důležitosti mostbet přihlášení v online sázení
Next: देशी तमंचा संग दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.