जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को दोपहर लगभग 01:26 बजे सरायमुराद अली नहर के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर के अनुसार, उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम मु0अ0सं0 61/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना जमानियाँ में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पाण्डेय मोड़ के पास मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को सरायमुराद अली नहर के पास से विधिवत हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
छोटू पुत्र रसूल, उम्र 32 वर्ष
धर्मेन्द्र पासवान पुत्र सत्यानारायण पासवान
(दोनों निवासी पटखौलिया रेलवे स्टेशन, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर)
बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
दो झोले पर्चून सामान से भरे हुए
01 अदद लोहे की रॉड
सिक्के व नकदी कुल ₹1,618 (₹118 सिक्कों में व ₹1500 नोटों में)
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।