अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नोनहरा पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 03.03.2026 को उ0नि0 अटल बिहारी मिश्र मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुसल्लहपुर जाने वाले भट्टे के पास से मु0अ0सं0 75/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा एवं 01 अदद लकड़ी का चैला बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश वनवासी पुत्र स्व0 मुन्ना वनवासी
निवासी ग्राम भोपतपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर
उम्र लगभग 30 वर्ष
बरामदगी
01 अदद फावड़ा
01 अदद लकड़ी का चैला
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 75/2026 धारा 105 बीएनएस, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अटल बिहारी मिश्र मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर