अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 03.03.2026 को चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2026 धारा 137(2), 87, 96, 64 9बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पहाड़पुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
इमरान अली पुत्र मुख्तार अली
निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह
थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर