गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर में स्थापित होलिका का पूजन एवं दहन कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस परिवार के साथ होलिका पूजन कर परंपरागत रीति से होलिका दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सुरक्षित त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।