Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260306-WA0011

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिया धर्म गुरु और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका उत्पन्न हुई। थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने 06 मार्च 2026 को ग्राम गंगौली में चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुशील राजभर (22 वर्ष) पुत्र संजय राजभर निवासी ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक भाईलाल द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रंगारंग होली मिलन समारोह,अबीर-गुलाल संग प्रेम और सौहार्द का संदेश
Next: कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.