Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राज्य मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा , अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो 08-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260308-WA0008

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए राज्य मंत्री (ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न लाभकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान की जर्जर भवन की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाचार्य को इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने ग्राम विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने निर्देश दिया कि मनरेगा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी कार्य को ठेकेदारों से न कराया जाए। यदि इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खंडों में जन चौपाल के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने योजनाओं के लाभ वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की हिदायत दी। उन्होंने गांवों में बनाए गए अमृत सरोवरों के किनारे फलदार वृक्ष लगाने का निर्देश दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने को भी कहा। मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद सरोज, डीसी मनरेगा, सभी खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार
Next: नेहरू स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, महिला दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.