Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेहरू स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, महिला दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

ब्यूरो 08-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260308-WA0007

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत केंद्र, साईं और खेल विभाग गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोरा बाजार के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर तथा अंडर-13 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और गाजीपुर की धरती पर भी बालिकाएं खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ देश के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के विजेता

अंडर-13 वर्ग

100 मीटर – दुर्गावती कुमारी (प्रथम), सृष्टि यादव (द्वितीय), सपना रावत (तृतीय)

200 मीटर – आंचल सिंह (प्रथम), सृष्टि यादव (द्वितीय), तनु कुमारी (तृतीय)

400 मीटर – दुर्गावती कुमारी (प्रथम), वंशिका यादव (द्वितीय), जानवी राय (तृतीय)

अंडर-18 वर्ग

100 मीटर – सिमरन (प्रथम), साक्षी यादव (द्वितीय), आस्था कुमारी (तृतीय)

200 मीटर – काजल पाल (प्रथम), साक्षी यादव (द्वितीय), पायल कुमारी (तृतीय)

400 मीटर – प्रिया यादव (प्रथम), अनुष्का यादव (द्वितीय), खुशी यादव (तृतीय)

ओपन वर्ग

100 मीटर – खुशबू बिंद (प्रथम), रागिनी कुशवाहा (द्वितीय), आकांक्षा गुप्ता (तृतीय)

200 मीटर – आंचल कुमारी (प्रथम), लक्ष्मी (द्वितीय), प्रिया पाल (तृतीय)

400 मीटर – खुशबू बिंद (प्रथम), अंजलि (द्वितीय), खुशबू वर्मा (तृतीय)

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव (राज्य प्रशिक्षक) ने किया। स्वागत भाषण राज्य निदेशक कपिल देव राम शास्त्री ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुभाष चंद्र प्रसाद (पूर्व लेखाकार) ने किया और आभार नवीन कुमार सिंह (लेखाकार) ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, लालसा भारद्वाज, बृजकिशोर यादव, सावित्री कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोच विनोद जायसवाल, मयंक, नागेंद्र सिंह, संगीता यादव, जुगनू, अभिमन्यु, सुमन बिंद और राजीव सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राज्य मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा , अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Next: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.