Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रासेयो शिविर का चौथा दिवस महिला स्वास्थ्य, जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित

ब्यूरो 21-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260321-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिवस महिला स्वास्थ्य जागरूकता, श्रमदान, ग्राम्य विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग सत्र से हुई, जिसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया।

रासेयो शिविर: सेवा, संस्कार और सामाजिक चेतना का संगम
युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी, स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश

इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा वार्ड संख्या 18 में श्रमदान किया गया तथा स्थानीय निवासियों को स्वच्छता एवं बेहतर रहन-सहन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसकी शुरुआत महाविद्यालय परिसर (सरमोली) से हुई। रैली में स्वयंसेविका अंजली एवं पायल ने अपने साथियों के साथ स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्रथम सत्र में लोकभारती सेवा संस्थान से आए डॉ. रणविजय राय ने शिविरार्थियों को ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक (ऑर्गेनिक) खेती के लाभों एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की और इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रैली, श्रमदान और जागरूकता से सशक्त बनता समाज
स्वच्छता अभियान में आगे आए युवा, दिया जागरूकता का संदेश

दोपहर में आयोजित द्वितीय सत्र महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को समर्पित रहा। इस सत्र में फिजियोथैरेपिस्ट सारिका जायसवाल, रीना मौर्या, आर.के. सिंह एवं गौरव तिवारी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सेनेटरी पैड के उपयोग एवं उसके सुरक्षित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सारिका जायसवाल ने वर्तमान समय में असंतुलित खान-पान एवं खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इसी सत्र में परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय ने स्वयंसेवकों को कैरियर काउंसलिंग प्रदान की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, अतुल कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक-सेविकाएं उपस्थित रहे।

महिला स्वास्थ्य जागरूकता के साथ समाज सेवा में जुटे स्वयंसेवक

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को
Next: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.