गाजीपुर। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम एवं स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसपीबीडी इंटर कॉलेज तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (UP32GY1257) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से दो अभियुक्तों—प्रदीप यादव (48 वर्ष), निवासी आजमगढ़ तथा अभिषेक सिंह उर्फ गोलू (34 वर्ष), निवासी बलिया—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रदीप यादव का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और उस पर विभिन्न जनपदों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।