गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में आज जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान मेस एवं बैरकों की सघन तलाशी कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।