गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया। अभियान के दौरान शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।