गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। ऑयल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी आवश्यक ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
ईंधन उपलब्धता व खपत
29 मार्च 2026 को उपलब्ध पेट्रोल: 1373 केएल
29 मार्च 2026 को उपलब्ध डीजल: 1882 केएल
28 मार्च 2026 को पेट्रोल बिक्री: 298 केएल
28 मार्च 2026 को डीजल बिक्री: 523 केएल
इसके अलावा 25 मार्च को पेट्रोल की बिक्री 255 केएल एवं डीजल की बिक्री 438 केएल रही थी, जो सामान्य खपत को दर्शाती है।
घरेलू गैस की स्थिति
29 मार्च 2026 को उपलब्ध गैस सिलेंडर: 21999
28 मार्च 2026 को बिक्री: 6649 सिलेंडर
28 मार्च 2026 को बुकिंग: 9679 सिलेंडर
पिछले वर्ष 28 मार्च 2025 को 9290 सिलेंडर की बिक्री एवं 8325 सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई थी।
औसत खपत के अनुरूप स्थिति सामान्य
अधिकारियों के अनुसार 19 व 20 मार्च को पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य औसत (लगभग 214–224 केएल पेट्रोल और 353–363 केएल डीजल) के अनुरूप रही। 28 मार्च को भी खपत सामान्य स्तर पर रही, जो पिछले दिनों के औसत के बराबर है।
अफवाहों से बचें
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही कमी की खबरें भ्रामक हैं। जनपद में किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं है और कोई भी पंप ड्राई नहीं है। हालांकि, अन्य कारणों से 5 पंप अस्थायी रूप से बंद हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीद करें।