गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सघन चेकिंग अभियान
अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।