गाजीपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी मगलेश सिंह पालीवाल ने जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि प्राप्त बजट के सापेक्ष सभी लंबित देयकों को 30 मार्च 2026 तक कोषागार गाजीपुर में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 को केवल वही देयक शेष रहें, जिनका बजट उसी दिन प्राप्त हुआ हो।अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है, ताकि वित्तीय वर्ष के समापन कार्य सुचारु रूप से पूर्ण हो सकें।