Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसपी ने नंदगंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

ब्यूरो 30-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260330-WA0025

गाजीपुर। जनपद  के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नंदगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुरक्षा प्रणाली का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया। साथ ही अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक रखने एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते एसपी

स्वच्छता व अनुशासन पर जोर

थाना परिसर, बैरक एवं कार्यालय की साफ-सफाई का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते पुलिस अधीक्षक

साइबर सेल व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा

साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी ली गई तथा संबंधित कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया गया।महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शस्त्र अभ्यास व चौकीदारों को वर्दी वितरण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों को शस्त्र अभ्यास कराया। इसके साथ ही थाना परिसर में उपस्थित चौकीदारों को वर्दी वितरित की गई।

अपराध नियंत्रण के निर्देश

थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा, हुआ भव्य स्वागत
Next: रोवर-रेंजर समागम 2026 में हिंदू पीजी कॉलेज की रेंजर टीम द्वितीय स्थान पर रही

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.