Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा, हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 30-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260319-WA0001

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर संगठन की अनुशंसा पर आदर्श नगर पालिका परिषद जमानियां में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा की गई। इस निर्णय पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित सभासदों का सम्मान किया। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी ने सभी सभासदों का फूल-माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। मनोनीत सभासद – संतोष पांडे, चन्द्रशेखर निगम, श्रीकुमार वर्मा, अवधेश बिंद, ज्योत्सना कुशवाहा।

अध्यक्ष का संबोधन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देता है। उन्होंने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी सभासदों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

सहयोग का आश्वासन

नवनियुक्त सभासदों ने संगठन एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में सुरक्षा चाक-चौबंद,पुलिस ने बढ़ाई गश्त और चेकिंग
Next: एसपी ने नंदगंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.