Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

ब्यूरो 07-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260407-WA0022

गाजीपुर। जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त शक्ति नारायण राय की निशानदेही पर हरदासपुर स्थित एक बगीचे से हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। बरामदगी के दौरान आरोपी अचानक पुलिसकर्मी को झटका देकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने बगीचे में छिपाए गए अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।घायल आरोपी को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी बाराचवर भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज हत्या के एक मामले (मु.अ.सं. 78/2026) में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 109(1), 262 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइनल में डिग्घी चन्दौली की धमाकेदार जीत, एफसीसी गाजीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा
Next: मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सघन गश्त, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.